सीतामढ़ी, जून 29 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। बढ़ती महंगाई और वाहनों के परिचालन खर्च में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में ऑटो और ई-रिक्शा चालक संघ ने छह जुलाई को जिलेभर में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया है।

किराया बढ़ाने की घोषणा साथ ही छोटे रूट पर पांच रुपये और बड़े रूट पर दस रुपये किराया बढ़ाने की घोषणा की गई है। यह निर्णय रविवार को सिमरा स्थित संघ के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दीपलाल दास ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक शामिल हुए और अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। चालकों का कहना था कि पेट्रोल, डीजल, बिजली, वाहन के पार्ट-पुर्जों और रखरखाव का खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण वाहन चलाकर होने वाली आमदनी से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। ...