गुड़गांव, नवम्बर 30 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय मंत्रिमंडल में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट विनिर्माण (आरईपीएम) योजना की मंजूरी से गुरुग्राम के ऑटोमोबाइल उद्योग में और अधिक ऊर्जा-कुशल तकनीक बढ़ेगी। इससे उद्योग जगत में उत्साह है। उद्यमियों ने इस पहल के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। यह निर्णय ऑटोमोटिव और उभरते मोबिलिटी सेक्टर के लिए ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा। सीआईआई गुरुग्राम के चेयरमैन विनोद बापना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकृत यह योजना में रेयर अर्थ मैग्नेट्स की संपूर्ण वैल्यू चेन, रेयर अर्थ ऑक्साइड, मेटल, अलॉय से लेकर फिनिश्ड मैग्नेट्स तक स्थापित करने का रास्ता खोलती है। इस पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा। बिडिंग प्रक्रिया इसी वित्त वर्ष में आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.