नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- हेवी ट्रैफिक में ड्राइव करने में काफी थकान हो जाती है। इस कारण बायर्स अब ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारों की तरफ जा रहे हैं। मार्केट में AMT, CVT और ड्यूल-क्लच यूनिट्स वाले कई ऑप्शन मौजूद हैं। वहीं, अगर आप असली ऑटोमैटिक का मजा चाहते हैं, तो आपको टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स वाली कार को चुनना चाहिए। ट्रैफिक में आराम से ड्राइव करने और ड्यूरेबिलिटी के लिए टॉर्क कन्वर्टर बेस्ट है। खास बात है कि अब 15 लाख रुपये से कम की कई अफोर्डेबल एसयूवी में भी टॉर्क कन्वर्टर ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में। Maruti Suzuki Fronx मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स हमारी इस लिस्ट की अकेली माइक्रो-एसयूवी है। इसकी खासियत इसका 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह सेट...