ऑटोमैटिक टिकिट वेंडिंग मशीन लगाने से यात्रियों को राहत
गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद स्टेशन पर रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिटी साइड स्थित पूछताछ केंद्र के पास दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई है। इससे रेल यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिल रही है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब 200 ट्रेन ठहर कर आगे की ओर चलती है। यहां सुबह से ही यात्रियों का आना-जाना शुरू हो जाता है। टिकट लेने के लिए टिकट घर पर भी लंबी-लंबी लाइन लगी रहती है। ऐसे में यात्रियों के लिए सिटी साइड स्थित पूछताछ केंद्र के पास दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन मशीनों के माध्यम से यात्री टिकट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इससे टिकट काउंटरों पर लगने वाली भीड़ कम होगी और यात्रियों का समय भी बचेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.