ऑटोमेटिक मशीन से 190 लोगों की पांच जांच मात्र आधे घंटे में
जमशेदपुर, जून 18 -- एमजीएम अस्पताल में अब 190 लोगों के खून की पांच तरह की जांच मात्र आधे घंटे में होगी। इस जांच के लिए अस्पताल के ब्लड बैंक में मंगलवार को मशीन पहुंच गई। यह मशीन करीब 40 लाख से अधिक की है। अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं के खून की पहले जांच के बाद ही वह खून किसी अन्य मरीज को चढ़ाया जाता है। इसके लिए यहां पर एक मशीन था, जिसकी क्षमता काफी कम थी और समय भी ज्यादा लगता था। यह सेमी ऑटोमेटिक भी था। लेकिन यहां एक नई ऑटोमेटिक एलाइजा टेस्ट मशीन आई है। यह पूरी तरह ऑटोमेटिक है। इसमें 190 रक्तदाताओं के खून का सैंपल मात्र आधे घंटे में जांच की जा सकती है। इसमें मरीज के खून में एचआईवी, एसीबी, हेपिटाइटिस-बी, मलेरिया और सिफलिस की जांच हो जाएगी। मंगलवार को पहुंची इस मशीन को एसेंबल कर ब्लड बैंक के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.