दुमका, मार्च 23 -- जरमुंडी। जरमुंडी थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में रिमांड होम भेज दिया है। इस संदर्भ में डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नाबालिगों के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिल रही थी। इसी को देखते हुए पुलिस सतर्क थी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इन नाबालिगों के द्वारा बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन में फायरिंग करने की भी सूचना पुलिस को मिली थी। लोगों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट को भी अंजाम दे चुका है। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग ब्राउन सुगर एडिक्टेड है। पुलिस गश्ती टीम ने बासुकीनाथ बायपास रिंग रोड स्थित शेड के समीप से दोनों नाबालिग को गिरफ्तार किया, इस क्रम में उनके पास से यूएसए लिखा एक ऑटोमेटिक पिस्टल और दो मैगज...