वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग में मंगलवार को कनाडा की वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के डॉ. कृष्णा सिंह ने एक आमंत्रित व्याख्यान दिया। डॉ. सिंह मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। व्याख्यान का विषय 'एंडोथेलियल ऑटोफैगी: एंडएमटी-प्रेरित फाइब्रोसिस और एथेरोस्क्लेरोसिस के खिलाफ एक सुरक्षात्मक तंत्र' था। उन्होंने बताया कि रक्त वाहिकाओं की सेहत बनाए रखने में ऑटोफैगी की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉ. सिंह ने बताया कि ऑटोफैगी एक प्राकृतिक सेलुलर प्रक्रिया है जो क्षतिग्रस्त घटकों को हटाकर रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखती है। जब एंडोथेलियल कोशिकाओं (रक्त वाहिकाओं की आंतरिक परत) में ऑटोफैगी बाधित होती है, तो एंडोथेलियल-टु-मेसेंकाइमल ट्रांजिशन सक्रिय हो जाता है। इससे कोशिकाएं फाइब्रोटिक विशेषताएं अपनाती हैं, जिससे फाइब्रोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.