मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के एक बीएड कॉलेज के द्वारा खुद को ऑटोनोमस बताया जा रहा है। इसे लेकर कुछ छात्र मंगलवार को डीएसडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे थे। छात्रों ने कहा कि उन्हें कॉलेज की तरफ से फोन आया था और कहा गया कि वह ऑटोनोमस कॉलेज है, इसलिए छात्र वहीं दाखिला लें। इस फोन के बाद वह इसकी जानकारी लेने विवि पहुंचे हैं। डीएसडब्ल्यू ने अपने स्तर से इसकी पुष्टि करनी चाही, लेकिन तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। अभी दो वर्षीय बीएड में दाखिला चल रहा है और कई छात्रों को फर्जी तरीके से कॉल जा रहे हैं। डीएसडब्ल्यू ने छात्रों को किसी भी फर्जी कॉल से बचे रहने को आगाह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...