पलामू, जुलाई 6 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना के किशुनपुर टीओपी अंतर्गत चेतमा गांव के विजय उपाध्याय की 26 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया है कि सोमवार को प्रीति कुमारी अपने घर के अंदर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतका के शव की कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। महिला दो नाबालिग बच्चे की मां थी। उसका मायका मेदिनीनगर सदर थाना के सिंगरा मोहल्ले में हैं। 2019 में शादी हुई थी। विजय उपाध्याय ऑटो चालक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...