हाजीपुर, जनवरी 3 -- वैशाली,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में एक ऑटो चालक ने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी पप्पू भगत के रूप में हुई है,जो पिछले दो साल से अमृतपुर गांव में घर बनाकर रह रहा था और वहीं से ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि पप्पू भगत और उसकी पत्नी रिंकी देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई। जिसके बाद पप्पू भगत तनाव में रहने लगा था। इसी बीच शुक्रवार के देर रात पप्पू ने खुदकुशी करने की योजना बनाई। उससे पहले पत्नी को वीडियो कॉल किया और पत्नी को बताया कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। पत्नी जब तक आस पास के लोगों को खबर कर पाती उससे पहले ही पप्पू ने फांसी लगा कर खुदकुशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.