वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा से लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को केवल तय स्थानों पर ही सवारियां चढ़ाने-उतारने की अनुमति होगी। गुरुवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में पार्किंग प्रबंधन समिति की बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने ऑटो यूनियनों के पदाधिकारियों से कहा कि वे शहर में ऐसे संभावित स्थानों की सूची 15 दिनों के भीतर नगर निगम को उपलब्ध कराएं, जहां पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट बनाए जा सकें। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक सवारियां लेने-छोड़ने के लिए बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.