वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर किरण सोसाइटी में गुरुवार को समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के सात अभिभावकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों, उनके अभिभावकों, सामान्य एवं विशेष शिक्षकों और विशेषज्ञों ने ऑटिज्म के प्रबंधन, निदान और सामाजिक स्वीकार्यता पर चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक निधि विश्वास, मुख्य प्रशासक सतीश कुमार मिश्रा, विभाग प्रमुख नवीन कुमार सिंह, राजेंद्र नाथ राय और सुनील पाल ने किया। विशेष शिक्षा के क्षेत्र के डिप्लोमा छात्रों ने ऑटिज्म के लक्षण, निदान और प्रबंधन में नई तकनीकों के उपयोग पर पावर पॉइंट प्रस्तुति दी। ऑडियोलॉजी एवं ऑटिज्म विशेषज्ञ नवीन कुमार सिंह ने ऑटिज्म से संबंधित जानकारियां साझा की। इसके बाद अभिभावक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.