बाराबंकी, अप्रैल 2 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज में स्थित ग्रामोदय विकास संस्थान में गुरुवार को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना एवं उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों को बल देना था। संस्थान के प्रबंधक देवी प्रसाद यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बताया कि ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चों में अद्भुत प्रतिभा होती है। उन्हें सही समय पर पहचान कर उचित मार्गदर्शन और स्नेह देने की आवश्यकता है। इस मौके पर कुंवर बहादुर, विशेष शिक्षक मो. नसीर, संदीप श्रीवास्तव, दयाशंकर मिश्रा, मयंक मिश्रा, रविन्द्र कुमार व विशाल ने अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...