बहराइच, अप्रैल 5 -- तेजवापुर, संवाददाता। आटिज्म एवं बच्चों के व्यवहार संबंधी समस्याओं के विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस कुमार को 10 अप्रैल को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। वे वर्तमान में दिल्ली में सीनियर होम्योपैथिक कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ऑटिज्म एवं बच्चों के व्यवहार में होम्योपैथिक चिकित्सा की प्रभावशीलता विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे, जो होम्योपैथी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। उनके पिता संतोष प्रधान, माता एवं पत्नी डॉ. निवेदिता सहित परिवार के सभी सदस्य इस सम्मान को लेकर अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके पैतृक निवास छावनी सरकार में पहुंचकर लोग बधाई दे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.