ऑटम मेले के स्टॉलों के ड्रॉ का काउंटडाउन शुरू
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- जिन हस्तशिल्प निर्यातकों ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में अक्तूबर में ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित होने जा रहे ऑटम फेयर 2026 में हिस्सा लेने के लिए अपनी बुकिंग कराई है स्टाल मिलने के लिए अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। परिषद की ओर से जल्द ही ऑटम मेले के स्टॉलों का ड्रॉ निकालने की आहट हो गई है। पूर्व में, स्टालों का ड्रॉ पंद्रह अगस्त के आसपास निकाला जाना प्रस्तावित किया गया था, लेकिन, स्टालों की कीमत में कटौती का फैसला होने के बाद ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया में विलंब हो गया। ईपीसीएच की प्रशासनिक समिति के सदस्य अवधेश अग्रवाल ने बताया कि स्टालों का ड्रॉ अब जल्द ही होने जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.