ऑटम:निर्णायक दिन खूब बरसे ऑर्डर, आज अंतिम दिन
मुरादाबाद, अक्टूबर 16 -- हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित ऑटम फेयर 2026 अब अपने मुकाम की तरफ बढ़ गया है। शुक्रवार को मेले का चौथा दिन प्रतिभागी निर्यातकों ने कारोबार के मामले में काफी महत्वपूर्ण और उपयोगी महसूस किया। निर्यातक चौथे दिन को पहले ही निर्णायक बता रहे थे। शुक्रवार को काफी संख्या में विदेशी खरीदार मुरादाबाद के स्टालों पर पहुंचे और बिजनेस ऑर्डर बरसाए। निर्यातक विशाल अग्रवाल, रचित अग्रवाल, अजय कुमार पुगला, पुनीत आर्या, सुरेश गुप्ता, जावेद, नजमुल इस्लाम, संजय गुप्ता, जेपी सिंह, विकास अग्रवाल, मो.नाजिम आदि ने फेयर के चार दिनों में संतोषजनक कारोबारी पूछताछ होने की बात कही और शनिवार फेयर के अंतिम दिन भी काफी अच्छा कारोबार मिलने की उम्मीद जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.