मुजफ्फर नगर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरनगर। शहर के चौधरी चरण सिंह मार्केट के पास मुख्य मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक गैस सिलेंडर की दुकान में अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि पास की दो दुकानों के बीच की दीवारें टूटकर गिर गईं और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि संबंधित दुकान में अमोनिया, ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड गैस का कारोबार किया जाता था। घटना के बाद पुलिस ने दुकान मालिक कुमार गैसेस के स्वामी से पूछताछ शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। मौक...