ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मजदूर की मौत, चार घायल
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। ओखला फेज-एक औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह व्यवसायिक ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक हुए धमाके के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को बुधवार सुबह 10:43 बजे फेज-एक के प्लॉट संख्या डी-23 में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि परिसर का इस्तेमाल 'एसएम ट्रेडर्स' नामक फर्म द्वारा गोदाम के रूप में किया जा रहा था। हादसे के वक्त गाजियाबाद से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एक ट्रक गोदाम पहुंचा था। फर्म के कर्मचारी उमेश, मोहित और पंकज वाहन से सिलेंडर को गोदाम में शिफ्ट कर रहे थे। इसी दौरान एक सिलेंडर अचानक वाहन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.