ऑक्सीजन संकट: एनआईसीयू से तीन नवजात रेफर, दो को भर्ती लेने से इनकार
धनबाद, जुलाई 29 -- शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के शिशु रोग विभाग में मंगलवार की सुबह ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने से नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में अफरातफरी मच गई। ऑक्सीजन सप्लाई के लिए स्थापित पीएसए प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण पाइपलाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति कुछ समय के लिए रुक गई। इसका सबसे अधिक असर एनआईसीयू में भर्ती गंभीर नवजातों पर पड़ा। यहां से तीन बच्चों को एहतियातन रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। वहीं जन्म के बाद दूसरे अस्पतालों से गंभीर अवस्था में पहुंचे दो नवजातों को ऑक्सीजन की कमी का हवाला देते हुए एनआईसीयू में भर्ती नहीं लिया गया। अस्पताल में अचानक उत्पन्न हुई इस स्थिति से नवजातों के परिजनों की चिंता बढ़ गई। जिन बच्चों को यहां से रेफर किया गया, उन्हें आनन-फानन में रांची ले जाने की व्यवस्था कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.