ऑक्सीजन व मरीजों को पोषण देकर रेडक्रॉस ने जीता सम्मान
लखनऊ, अगस्त 31 -- जरूरत की घड़ी में मरीजों के साथ खड़ा होना ही रेडक्रॉस की असली पहचान है। लखनऊ रेडक्रॉस सोसाइटी ने सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए। टीबी मरीजों तक पोषण पोटली पहुंचाई। रक्तदान, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और दिव्यांगों को सहारा देने की इन कोशिशों की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सराहना की। सोमवार को राजभवन में हुई भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक एजीएम में लखनऊ इकाई को सर्वांगीण गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रेडक्रॉस की सेवा भावना को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने और लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं में रेड क्रॉस की अहम भूमिका उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं की ताकत तभी बढ़ती है, जब समाज के अधिक से अधिक लोग इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.