लखनऊ, सितम्बर 3 -- केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर और शताब्दी भवन के बीच दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हुई ऑक्सीजन और पानी की पाइपलाइन आखिरकार दुरुस्त कर दी गई है। पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद शताब्दी भवन में ऑक्सीजन और पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई। इससे यहां भर्ती करीब 300 से ज्यादा मरीजों, तीमारदारों और डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है। बारिश की वजह से बुधवार को ट्रॉमा व शताब्दी भवन के बीच की दीवार गिरने से ऑक्सीजन की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसका सीधा असर शताब्दी भवन के विभिन्न विभागों में भर्ती मरीजों पर पड़ा। कई मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। पाइपलाइन से आपूर्ति प्रभावित होने के बाद इन मरीजों की सांसें अटक गई थीं। स्थिति को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने आनन-फानन में सिलेंडर की व्यवस्था कर मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाई। ऑक्सीजन के साथ पानी ...