ऑक्सीजन प्लांट में फाल्ट होने से बिजली मिस्त्री झुलसा
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित 200 शैय्या के निकट स्थित ऑक्सीजन प्लांट में बुधवार शाम अचानक फाल्ट हो गया। जिससे बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। यह देखकर स्वास्थ्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में अस्पताल कर्मियों ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। जिसकी ऑक्सीजन गैस सौ शैय्या अस्पताल में सप्लाई हो रही है। बुधवार को ऑक्सीजन प्लांट की एमसी खराब हो गई थी। थाना रसूलपुर के चौकी गेट निवासी बिजली मिस्त्री 38 वर्षीय संजय पुत्र इंदल सिंह एमसी बदल रहा था, उसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। जिसकी चिंगारी से संजय गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर स्वास्थ्यकर्मी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उसे उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.