ऑक्सीजन प्लांट का पाइप काटकर उठा ले गए चोर
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के ऑक्सीजन प्लांट से शुक्रवार देर रात चोर करीब 40 फीट लंबा एल्यूमिनियम का पाइप काटकर उठा ले गए। शनिवार सुबह अस्पताल कर्मियों ने पाइप गायब देखा तो इसकी जानकारी अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी को दी। अधीक्षक ने मामले की शिकायत सैनी थाना पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी ने बताया कि चोरों ने अस्पताल के पीछे अंधेरे का फायदा उठाकर पाइप काटा है। चोरी हुए एल्यूमिनियम पाइप की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। अधीक्षक के मुताबिक, ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल कराने के लिए जिला एवं प्रदेश स्तर पर पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही विशेषज्ञ टीम पहुंचकर नया पाइप लगाकर प्लांट को पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित कर देगी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.