मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप चोरी का प्रयास करते हुए एक चोर को गेट पर तैनात गार्ड ने पकड़ लिया। जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी चोर से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। घटना के बाबत सरायलखंसी थाने में तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जिला अस्पताल में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चौकसी तेज कर दी गई है। मंगलवार की सुबह में ऑक्सीजन पाइप चोरी के प्रयास में एक चोर को स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया गया। पकड़े गए चोर की शिनाख्त नौशाद निवासी सरदार पोखरा मुंशीपुरा के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.