सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसी ने सत्य कहा है कि लक्ष्य अगर तय है, और लक्ष्य को साधन का निश्चय दृढ़ है, तो सफलता जरूर मिलेगी। फिर अगर यह लक्ष्य प्रकृति से जुड़ा और प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखते हुए पर्यावरण को संरक्षित करने से जुड़ा हो तो फिर क्या कहने। पौधरोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने व पर्यावरण में हरियाली की चादर बिछाने में जुटी युवाओं की टीम अपने इसी मकसद को साधते हुए पिछले आठ वर्षों से शहर समेत जिले भर में पौधे लगाने का कार्य कर रही है। बहरहाल, जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवाओं की एक प्रेरणादायी पहल सामने आ रही है। पृथ्वी को हरा-भरा व स्वच्छ रखने का संकल्प लिए जिले के 500 से अधिक युवा वर्ष 2018 से लगातार पौधरोपण अभियान में जुटे हुए हैं। ये युवा गांव, कस्बों, सड़कों के किनारे, स्कूल परिसरों, नदी-नालों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.