दरभंगा, फरवरी 22 -- बेनीपुर। ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट के अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में महीनों से नहीं चलने तथा मार्केट से सिलेंडर में ऑक्सीजन अस्पताल में आने के मामले की जांच की जाएगी। ये बातें सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के बाद कही। उनसे यह पूछने पर कि अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट वर्षो पूर्व लगने के बाद भी मार्केट से मांगना क्या उचित है, उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह जांच का विषय है। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में 293 मरीजों के निबंध की जांच की। गर्भवती की स्वास्थ्य जांच, डिलेवरी रूम की सफाई, रोगी कक्ष, सामान्य व इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.