हरदोई, जुलाई 16 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किए गए आठ माह के मासूम की एंबुलेंस में मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस चालक और परिचालक पर ऑक्सीजन अधिक मात्रा में देने का आरोप लगाते हुए लापरवाही से मौत होने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव मुबारकपुर के मजरा गोंधाई निवासी बब्बू का आठ माह का बेटा अरविंद पिछले दो-तीन दिनों से दस्त और बुखार से पीड़ित था। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पीआईसीयू में भर्ती कर लिया। यह भी पढ़ें- Banda News: टीका लगने के 12 घंटे बाद मासूम की मौत, सीएमओ बोले सांस नली में चला गया था दूध बताया गया कि देर रात करीब एक बजे बच्चे की हालत फिर बिगड़ गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने...