रांची, मई 8 -- मांडर,प्रतिनिधि। ऑक्सब्रिज स्कूल मांडर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। विद्यालय में छात्र परिषद के गठन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई। मतदान के माध्यम से हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, हाउस कैप्टन और प्रीफेक्ट्स का चयन किया गया। समारोह की शुरुआत छात्र प्रतिनिधियों की परेड से हुई। इसके बाद प्राचार्या इवोन ई एक्का ने सभी प्रतिनिधियों को बैच और सैश पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए विद्यालय के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- हरिप्रीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.