ऑक्सफोर्ड स्कूल में हुआ बलून बर्सटिंग समारोह
पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर। शहर के शाहपुर न्यू टाउनशिप स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की सुबह में प्री. नर्सरी से कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों के लिए बलून बर्सटिंग समारोह किया गया। इससे मुख्य उद्देश्य बच्चों को नवीन कक्षा के प्रति विशिष्ट रुचि और विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ाना था। बच्चों ने गुब्बारों फोड़ने के अलावा विभिन्न गीतों पर मनोहारी प्रदर्शन भी किया। प्राचार्य डॉ॰ विजिश तिलक ने इस क्रम में कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा का उद्देश्य बच्चों में रुचि पैदा करना होता है। पारिवारिक वातावरण का, विद्यालयीन वातावरण से सामंजस्य बिठाना अनिवार्य होता है। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का प्रयास विद्यार्थियों को रूचीकर तरीके से पढ़ाते हुए उन्हे लक्ष्य प्राप्ति के सुयोग्य बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.