रांची, जनवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) का उल्लंघन पर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को सीबीएसई बोर्ड मान्यता के लिए जारी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) को निरस्त करने का माध्यमिक शिक्षा विभाग से आग्रह किया है। पत्र में कहा है कि स्कूल द्वारा आरटीई के प्रावधानों का समुचित पालन नहीं किया गया। आरटीई कोटे की 8 सीटों पर दाखिले में अनियमितता करती गई है। पत्र के अनुसार, प्रथम लॉटरी के बाद चयनित बच्चों में से कुछ के आवेदन स्कूल ने 'होल्ड' कर दिए। जांच के बाद 6 आवेदन वापस प्रशासन को भेजे गए। इनमें से 4 के अभिलेख अधूरे होने पर नामांकन निरस्त कर दिया गया। द्वितीय लॉटरी में शेष सीटों पर दाखिले के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके नामांकन नहीं लिया गया। प्रशासन ने विभाग से अनुर...