पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के शाहपुर न्यू टाउनशिप स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया।प्रथम दिवस में जल संरक्षण पर शिक्षकों व छात्रों को गौरव कुमार के द्वारा शपथ दिलाई गई। कक्षा स्तर पर द्वितीय दिवस निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पंचम दिवस पर काव्य वाचन कराया गया। जल संरक्षण से संबंधित सप्तम दिवस पर बैनर व पोस्टर निर्माण कराया गया। अंतिम दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजिश तिलक ने प्रार्थना सभा में कहा कि-जल संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन आमतौर पर 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच किया जाता है। यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.