रांची, अप्रैल 22 -- रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को 'हमारी शक्ति, हमारा ग्रह' थीम पर पृथ्वी दिवस मनाया गया। नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और पौधरोपण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यालय की निदेशक डॉ. सिमी मेहता ने पृथ्वी दिवस को एक आह्वान बताते हुए छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को भविष्य का अग्रदूत बताते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- एमएमके हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस पर नुक्कड़ नाटक यह भी पढ़ें- छात्राओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ यह भी पढ़ें- योगदा सत्संग कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...