पलामू, अगस्त 15 -- मेदिनीनगर। 14 अगस्त को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ विद्यालय परिसर से शाहपुर स्थित विवेकानंद चौक तक पदयात्रा की। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रधानाध्यापक गौरव कुमार, प्रशासक मणी सी.वी. एवं टी.एस. नायडू ने किया। प्रधानाध्यापक गौरव कुमार ने कहा कि बच्चों की तिरंगा यात्रा अभूतपूर्व रही। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आकर्षण का केंद्र रही तिरंगा यात्रा उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावत...