लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- पलियाकलां। संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे मौजूद रहे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मनमोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना एवं शिक्षा के साथ - साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व को उजागर करना रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अवसर पर सपा नेता प्रीत इंदर सिंह काकू, पूर्व ब्लाक प्रमुख पलिया गुरप्रीत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.