ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपैरेंट्स डे सह ग्रेजुएशन सेरेमनी में 96 बच्चों को मिला प्रोत्साहन
पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के शाहपुर न्यू टाउनशिप स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को ग्रैंडपैरेंट्स डे सह ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन कर भारतीय शिक्षा, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को याद किया गया। साथ ही नर्सरी की शिक्षा पूरी कर कक्षा-1 में प्रवेश करने वाले 96 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर एवं दीक्षांत प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। शुभारंभ नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार सिंह, ऑक्सफोर्ड ग्रुप के निदेशक सह पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, शैक्षणिक निदेशिका डॉ. सिमी मेहता, प्राचार्य डॉ. विजिश तिलक, प्रधानाध्यापक गौरव कुमार तथा विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, दादा-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.