पलामू, अक्टूबर 3 -- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने बापू को किया याद मेदिनीनगर। शहर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक गौरव कुमार, प्रशासक माणि सी.वी., शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने रघुपति राघव राजा राम, गीत पर पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा नौ की छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी में भाषण देकर गांधीजी के सत्य-अहिंसा और शास्त्रीजी के आदर्शों को याद किया। प्रशासक माणि सीवी ने कहा कि गांधीजी का सत्य व अहिंसा का सिद्धांत तथा शास्त्रीजी का जय जवान, जय किसान का नारा आज भी प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रपिता की जयंती मनाई गई उन्होंने विद्यार्थियों ...