ऑक्सफोर्ड चिल्ड्रेन में मदर्स डे धूमधाम से मनाया
संभल, मई 10 -- ऑक्सफोर्ड चिल्ड्रेन अकादमी मुरादाबाद गेट में मदर्स डे समारोह बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को फूल भेंट कर मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने मां और बच्चे की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के स्नेह, त्याग एवं ममता को दर्शाया। बच्चों द्वारा अपनी माताओं के लिए गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में माताओं के लिए भी विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमी के निदेशक एडवोकेट अंकित वार्ष्णेय, रितिक वार्ष्णेय, हुडा अब्बासी, प्रिया वार्ष्णेय, स्नेहा शर्मा, नाज़मी, मंताशा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.