शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रसकूपा बहादुरपुर में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय के दो छात्रों ने तहसील और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह परीक्षा 7 नवंबर 2025 को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में कराई गई थी। कक्षा 8 के छात्र रौनक मिश्रा ने तहसील स्तर पर तथा देवांश सक्सेना ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था की ओर से मेडल व प्रमाणपत्र तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर बाजपेई ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.