पूर्णिया, सितम्बर 7 -- जलालगढ़-पूर्णिया। जलालगढ़ स्थित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के निदेशक इंजीनियर विनीत कुमार सिंह और उपप्राचार्य संतोष कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विद्यालय की छोटी-छोटी बच्चियों ने गुरु वंदना की। कई बच्चों ने अपने नृत्य से शमां बांध दी वहीं, दूसरी तरफ कई बच्चों ने अपने भाषणों से शिक्षक दिवस के महत्व और जीवन में शिक्षक व गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच संचालन विद्यालय की छात्रा शिखा, मीनाक्षी भारती, बबीता, शिखा, पीहू और वर्षा रानी कर रही थी। निदेशक इंजीनियर विनीत कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए भी प्रेरित होने का दिन है। यह भी पढ़ें- Munger News: ओलंपियाड-शिक्षक दिवस पर ...