कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का बिगुल फुंक चुका है। उद्घाटन मुकाबले का टिकट लांच होने के बाद 24 जुलाई को आगरा के ताज होटल में मिनी ऑक्शन होना है। इसमें 282 खिलाड़ियों पर धन वर्षा होगी। अभी तक तैयार हुई इन खिलाड़ियों की सूची में प्रदेश स्तर पर हुए फ्रेंचाइजी के ट्रायल और विभिन्न जिलों से बोर्ड ट्रॉफी खेले खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। साथ ही, इसमें स्पीड हंट के सबसे तेज 12 गेंदबाजों के नाम भी शामिल किए गए हैं। मिनी ऑक्शन में लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी कानपुर सुपर स्टार, काशी रुद्रास, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कंस, गौर गोरखपुर लायंस और मेरठ मैवेरिक्स के सदस्य मौजूद रहेंगे, जो खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ेंगे। यह भी पढ़ें- टैलेंट हंट में चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगे दो लाख तैयारी में लगी गवर्नि...