लखनऊ, फरवरी 22 -- चौक पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में त्रिसामा आर्ट्स की ओर से भक्ति राग सेवा का आयोजन हुआ। युवा शास्त्रीय गायक रोहित शर्मा ने राग यमन से शुरुआत की। रोहित ने मीरा भजन ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी.. सुना लोगों को भाव विभोर कर दिया। फिर विलंबित ख्याल मेरा मन बांध लीनो रे इन जोगिया के साथ.., द्रुत बंदिश गागर न भरन देत कान्हा तेरो माई... की प्रस्तुति से श्रोताओं को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया। तबले पर संगत सोहम मिश्र और हारमोनियम पर आर्यन वर्मा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.