नई दिल्ली, जुलाई 2 -- इसी महीने की 30 तारीख को 44 साल के होने जा रहे इंग्लैंड के पूर्व महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ चुके हैं, लेकिन अभी भी प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। इस समय वह लंकाशायर के लिए डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने दिखा दिया है कि उम्र भले ही उनके बहुत ज्यादा है, लेकिन आज भी उनके पास दमदार गेंदबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाने की कला है। यहां तक कि टी20 मैच में आखिरी के ओवरों में गेंदबाज खूब रन लुटाते हैं, लेकिन जेम्स एंडरसन ने सेकेंड लास्ट ओवर में 3 रन दिए और मैच पलट दिया। दरअसल, टी20 ब्लास्ट में एक जुलाई को लंकाशायर और डर्बीशायर के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें लंकाशायर ने बेन मैकडरमॉट के 68 और शादाब खान की 58 रनों की पारी के दम पर 205 रन बनाए थे, जबकि डर्...