ऐसे ही रहा तो फूंकना पड़ेगा लकड़ी का चूल्हा, गैस की कीमतें फिर बढ़ने पर बिफरीं महिलाएं, दाम स्थिर रखने की उठी मांग
फतेहपुर, जून 7 -- फतेहपुर। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में फिर 29 रुपये की बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। तीन महीने के भीतर यह दूसरा मौका है, जब रसोई गैस महंगी हुई है। लगातार बढ़ती कीमतों से नाराज गृहणियों का साफ कहना है कि अगर महंगाई का यही हाल रहा तो जल्द ही गैस सिलेंडर छोड़कर दोबारा लकड़ी का चूल्हा फूंकना मजबूरी बन जाएगा। पहले से ही खाद्य पदार्थों, सब्जियों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से लोग खासे परेशान हैं। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में क्रमशः 60 रुपये और 29 रुपये की बढ़ोतरी ने लोगों का बजट और बिगाड़ दिया है। लोगों का कहना है कि बढ़ते खर्चों के बीच घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। उनका कहना है कि महंगाई का सबसे अधिक असर आम परिवारों पर पड़ रहा है। रसोई गैस घर-घर की आवश्यक वस्तुओं में शामिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.