वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 21 -- UP Panchayat Chunav 2026 : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसको लेकर शासन स्तर से भी तैयारी की जा रही है। विकास कार्यों का ऑडिट नहीं कराने वाले प्रधान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। चुनाव से पहले नो-ड्यूज लेना होगा। जिला पंचायत कार्यालय से इसकी प्रक्रिया होगी। अलीगढ़ के जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव में यह प्रक्रिया हर बार अपनाई जाती है। जिन गांवों में कार्यों की किस्त जारी कर दी जाती है और वहां पर काम पूरा नहीं रहता है तो उस स्थिति में ऑडिट कराना होता है। विभाग से एक नोटिस जारी होता है, जिसके बाद प्रधान को नो-ड्यूज क्लियर करना होता है। नो-ड्यूज क्लीयर नहीं करने पर नामांकन दाखिल नहीं कर सकते हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में तमाम अड़चन आती है। इस बीच पंचायत चुनाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.