औरैया, मार्च 2 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित नहर कोठी पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एसआईआर फार्म भरवाने को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि एसआईआर फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित है, इसलिए कार्यकर्ता ऐसे लोगों की पहचान करें जिनके नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि एसआईआर में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाए। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नए वोट भी प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। बैठक के बाद पूर्व राज्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई ...