मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में ऐसे मतदाता भी हैं जिन्होंने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए। जिनके नाम से गणना प्रपत्र तो गए पर वापस नहीं आए। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की संख्या 3 हजार से ज्यादा है। मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 900 गणना प्रपत्र नहीं जमा हुए हैं। एसआईआर में छब्बीस दिसंबर तक गणना प्रपत्रों को जमा करने के लिए तिथि तय की गई थी। इस तिथि तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सभी छह विधानसभा क्षेत्रों मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद ग्रामीण, कांठ, ठाकुरद्वारा, बिलारी और कुंदरकी में कुल मिला कर 3 हजार लोगों ने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। ओवर ऑल 24.59 लाख मतदाताओं वाले जनपद में 84.24 फीसदी गणना प्रपत्र जमा हुए हैं। 15.76 प्रतिशत मतदाता एएसडी (अब्सेंट, शिफ्टेड और डुप्लीकेट...