प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज। अगर आपकी आयु 18 साल पूरी हो चुकी है और आप बूथ पर नहीं जाना चाहते हैं तो आप मोबाइल एप या वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन फॉर्म छह भर सकते हैं। मोबाइल एप्लीकेशन ECINET या वेबसाइट voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि जो लोग इस पर अपने फॉर्म अपलोड कर देंगे, उनका नाम 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम सूची में रहेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों तरीकों से लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही बूथों पर बीएलओ भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...