नई दिल्ली, जुलाई 27 -- श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। श्रेयस ब्रिगेड के क्लीन स्वीप करने के बावजूद सुनील गावस्कर टीम की फील्डिंग से खुश नहीं हैं। भारत ने सीरीज के दौरान कई कैच टपकाए और फील्डिंग में अनेक गलतियां की। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने आगबबूला होते हुए भारतीय सिलेक्टर्स को एक सख्त सुझाव दिया है। उनका मानना है कि ऐसे प्लेयर्स को टीम इंडिया से बाहर कर देना चाहिए, जो औसत फील्डर हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान के लिए मैदान पर तीन या चार खिलाड़ियों को छिपाना संभव नहीं है।'ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे.' गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में लिखा, ''यह जरूरी है कि अगर कोई खिलाड़ी औसत फील्डर है तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। ऐसा कोई तरीका नहीं है जिस...