नई दिल्ली, जुलाई 21 -- गुजरे जमाने की एक्ट्रेस मधुबाला की खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में होते रहे हैं। 50 के दशक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस, 60 के दशक में देश की सबसे बड़ी एक्ट्रेस अब बेड आराम पर थीं। अपने आखिरी सालों में मधुबाला दर्द से कराहती, चिल्लाती और फिर कहती कि अब मुझे जाने दो। एक्ट्रेस ने शीशा देखना छोड़ दिया था, लोगों से मिलने से मना कर दिया। मधुबाला अक्सर अपने आपको देखकर कहती 'मैं क्या से क्या हो गई हूं'। बीमारी ने मधुबाला के चेहरे का नूर छीन लिया था। वजन इतना घट गया था कि वो कंकाल लगने लगी थीं। आखिरी के पल बहन की बाहों में गुजरे।सबसे पहली बार बीमारी का पता चला ये 1954 की बात है। मधुबाला फिल्म 'बहुत दिन हुए' के सेट पर शूटिंग में बिजी थीं। अचानक उनके खून की उल्टियां हुई। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच में पता च...