ऐसे तो भगदड़ मच जाएगी, चंडीगढ़ में 'iPhone के लंगर' पर लगी रोक; कड़े ऐक्शन की चेतावनी
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- चंडीगढ़ में 22 सितंबर को प्रस्तावित आईफोन लंगर पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने कहा कि इस तरह के किसी भी कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि आईफोन बांटने के दौरान भगदड़ का खतरा है। अमृतसर के कारोबारी होने का दावा करने वाले राकेश त्रेहान ने आईफोन का लंगर करने का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर वह 'राजा दि किंग' के नाम से फेमस हैं। उन्होंने कहा था कि मोहाली में आईफोन 17 और उससे भी ऊपर के मॉडल प्रसाद के रूप में बांटे जाएंगे। डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, एसपी से कहा गया है कि इस तरह के लंगर पर तुरंत रोक लगा दें। इस तरह से भीड़ को इकट्ठा करना खतरे से खाली नहीं है। इससे पहले उन्होंने पेट्रोल के लंगर का ऐलान किया था। इसमें भी हजारों की भीड़ इकट्ठा हो सकती थी और भगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.